फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: मैटरनिटी विंग के बाहर हुआ प्रसव, परिजन बोले- नर्स ने गर्भवती को बाहर निकाला, जांच के आदेश

Sat, 15 Apr 2023 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मां और बच्चा स्वस्थ्य हैं। नर्स से मामले को लेकर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में झींझक सीएचसी में शुक्रवार को आई गर्भवती का मैटरनिटी विंग के बाहर ही प्रसव हो गया। परिजनों ने नर्स पर प्रसव में समय होने की बात कहकर अस्पताल से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। डिप्टी सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के मुंडेरा किन्नर सिंह पंचायत के मजरे लालजी पुरवा गांव निवासी गर्भवती रजौली देवी को आशा रेखा ने संस्थागत प्रसव के लिए शुक्रवार की सुबह सात बजे झींझक सीएचसी की मैटरनिटी विंग में भर्ती कराया। यहां स्टाफ नर्स ने प्रसव में समय होने की बात कही।
इस पर रजौली मैटरनिटी विंग के बाहर पहुंच गई। वहीं, पर खुले में उसका प्रसव हो गया। इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने जच्चा-बच्चा को वार्ड में भर्ती किया। प्रसूता की ननंद ओमका देवी ने आरोप लगाया कि भाभी रजौली को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लेकर आईं थीं।

विज्ञापन

यहां पर नर्स ने प्रसव में समय होने की बात कह कर कक्ष से बाहर निकाल दिया। इसके बाद अस्पताल के बाहर 10:30 बजे खुले में प्रसव हो गया। वहीं, स्टाफ नर्स रचना ने बताया कि प्रसव कक्ष में एक गर्भवती पहले से मौजूद थी। इसलिए रजौली को वार्ड में लेटने को कहा था।
विज्ञापन

अस्पताल से बाहर निकालने की बात गलत है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। वहीं, डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मां और बच्चा स्वस्थ्य हैं। नर्स से मामले को लेकर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें