मंदिर निर्माण के नाम पर भी ठगा
पूजा का आरोप है कि आरोपी ने बताया था कि वह जल्द ही भाजपा का प्रदेश संगठन मंत्री बनने वाला है। पार्टी में उच्च पद दिलाने का प्रलोभन भी दिया था। जालसाज ने मेेरठ के कई भाजपा नेताओं से राम मंदिर निर्माण, पार्टी फंड व आरएसएस के कल्याणार्थ के नाम पर लाखों ऐंठ लिए थे। साथ ही बच्चों के अच्छे संस्थान में एडमिशन, राजनैतिक पार्टियों में टिकट व पद दिलाने के नाम पर भी लाखों ऐंठे। मेरठ निवासी महिला अधिवक्ता संजीता सिंह से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख, दीप गुप्ता से 10 लाख व प्रमोद कुमार से पांच लाख रुपये ठग लिए।
रुपये के एवज में थमाईं जमीनों की रजिस्ट्री
पूजा ने प्रेसवार्ता में बताया कि मंगलवार को जब वह फोर्स संग जालसाज के घर पहुंचीं तो जालसाज की पत्नी ने घर में रुपये न होने की बात कह 25 जमीनों की रजिस्ट्रियां व इकरारनामा दे दिया। कहा कि 15 दिनों में रुपये लौटा देंगी। तबतक रजिस्ट्रियां गिरवी रख लें। पुलिस को उसके घर से बीजेपी, बीएसपी के लेटर पैड मिले हैं। इसके अलावा दो बोरी से अधिक पार्टी सदस्यता की रसीदें भी मिली हैं।
मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अष्ठभुजा सिंह, एसपी आउटर