अभियुक्तों को दी गई हैं आरोप पत्र की नकलें
एडीजीसी ने बताया कि सभी सात अभियुक्तों को आरोप पत्र की नकलें भी दे दी गई हैं। महाराजगंज जेल में बंद इरफान की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई, जबकि बाकी छह आरोपी कोर्ट में मौजूद रहे। इरफान के कहने पर चार्जशीट की प्रति उनके अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित को दे दी गई है।
100 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त
फीलखाना थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने जाजमऊ में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे की विवेचना की थी। विवेचक से मिली जानकारी के आधार पर एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने कोर्ट में बताया कि सभी सातों आरोपियों की अब तक कुल 100 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। बाकी संपत्तियों की जांच अभी जारी है।