फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लाल बंगला में चरण सुहावा यात्रा का होगा भव्य स्वागत

विज्ञापन
लालबंगला में सिख संगठनों के साथ बैठक करते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना।  - फोटो : स्रोत : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में गुरु गोविंद सिंह और माता साहिब कौर के जोड़ा साहिब के साथ चरण सुहावा यात्रा 28 अक्तूबर को शहर पहुंचेगी। लाल बंगला में यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में लाल बंगला में बैठक हुई।
विज्ञापन


महाना ने सभी संगतों, गुरुद्वारा प्रबंधकों और सेवा समितियों से आग्रह किया कि लाल बंगले से लेकर शिवकटरा तक क्षेत्र को भव्य रूप से सजाया जाए। यह अवसर एक बार ही मिलेगा क्योंकि जोड़ा साहिब पटना साहिब में स्थापित होंगे। इस प्रस्ताव का सिख समाज और संगत ने समर्थन किया। बता दें कि यात्रा का शुभारंभ गुरुवार को दिल्ली से हुआ है जो हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए शहर में प्रवेश करेगी। यहां पर सरदार हरविंदर सिंह लॉर्ड, हरजीत सिंह कालरा, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, गुरजिंदर सिंह मल्होत्रा, राजा ओबेरॉय, प्रिंस ओबेरॉय, विक्की गिल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें