फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: चंद्रशेखर आजाद बोले- परिवार को मिले एक करोड़ मुआवजा व नौकरी, पुलिस को लेकर कही ये बात

Sun, 25 Aug 2024 04:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद पतारा गांव में हुए हत्याकांड के पीड़ितों से मिले। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले कार्रवाई करती, तो जान न जाती।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पतारा गांव में हुए किसान हत्याकांड के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। कहा कि परिवार को सरकार एक करोड़ का मुआवजा मिले और एक सदस्य को नौकरी दे। पुलिस को कठघरे में  खड़ा करते हुए कहा कि पुलिस पहले कार्रवाई करती, तो छोटेलाल प्रजापति की जान न जाती।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उप्र सरकार गुंडों का समर्थन कर रही है। पतारा गांव में करीब 70 फीसदी कच्चे मकान हैं। चंद्रशेखर ने पीड़ित परिवार के घर के दरवाजे में झुककर दाखिल हुए और एसडीएम पवन पाठक से कहा कि आपको यह लोग आवास के लिए पात्र नहीं लगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण के उपवर्गीकरण के फैसले को लेकर  कहा कि सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते  हैं। 
कहा कि  क्या उन्होंने पहले कभी अपने फैसले वापस नहीं लिए, उन्ही में से एक जज ने उपवर्गीकरण का विरोध भी किया है। पार्लियामेंट बड़ी है सुप्रीम कोर्ट छोटा है। जनता के पैसे सुप्रीम कोर्ट के जजों को तनख्वाह मिलती है। पतारा के पीड़ितों से मिलने के बाद वह बांदा के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें