फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्मार्ट, ग्रीन और सम्मान कार्ड बनाने के लिए देना होगा 50 रुपये अतिरिक्त शुल्क

विज्ञापन
बस अड्डा हमीरपुर में ग्रीन कॉर्ड बनाने के लिए खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-एसाइनमेंट
विज्ञापन

घाटे से उभरने के लिए परिवहन निगम ने बढ़ाया कार्डों का शुल्क, समय अवधि भी कम
पूर्व में 50 रुपये में दो वर्षों की अवधि के लिए बन जाते थे यात्रियों के कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। परिवहन निगम की बसों में किराये में छूट के लिए बनाए जाने वाले स्मार्ट, ग्रीन और सम्मान कार्ड महंगे हो गए हैं। प्रत्येक कॉर्ड को बनवाने के लिए अब यात्रियों को 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। पहले परिवहन निगम की ओर से यात्रियों के यह कॉर्ड 50-50 रुपये में बनाए जाते थे, लेकिन अब 100-100 रुपये देने होंगे। वहीं, कॉर्ड की अवधि दो वर्ष से घटाकर एक वर्ष कर दी गई है। परिवहन निदेशालय ने एचआरटीसी को घाटे से उभारने के लिए यह कवायद शुरू की है। ग्रीन कॉर्ड से यात्री शाम सात बजे से पूर्व स्टेशन से 50 किलोमीटर का दायरा तय कर सकता है जबकि स्मार्ट कार्ड नॉन एसी बसों में ही मान्य है।
वर्तमान में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सम्मान कार्ड पर किराये में 30 फीसदी छूट दी जाती है। यह कार्ड वरिष्ठ नागरिकों का बनता है। वरिष्ठ नागरिकों का यह कार्ड अक्तूबर से लेकर 31 मार्च तक मान्य होता है। यात्रियों राकेश, सुनील कुमार, पूजा, कंचन, सुजल, राधिका, साहिल आदि ने कहा कि पूर्व में ग्रीन कार्ड 50 रुपये में दो वर्षों के लिए बन जाता था लेकिन अब परिवहन निगम की ओर से शुल्क बढ़ाकर 50 रुपये अतिरिक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड की अवधि भी कम कर दी है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से ग्रीन कार्ड पर 25 फीसदी और स्मार्ट कार्ड पर 10 फीसदी छूट प्रदान की जाती है ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके लेकिन कार्ड शुल्क में एकाएक बढ़ोतरी यात्रियों के लिए परेशानी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम ने घाटे से उभरने के लिए यह कवायद शुरू की है। इस बारे में हमीरपुर डिपो के डीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि निदेशालय की ओर से कार्ड के शुल्कों में बढ़ोतरी की गई है। अब यात्रियों को ग्रीन और स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें