फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लाखों के शेयर हड़पने का आरोप, पिता-पुत्र समेत तीन पर केस

Mon, 28 Sep 2026 11:04 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजादनगर निवासी बुुजुर्ग महिला अंजू बंसल ने कंपनी के शेयरों को धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़पने का आरोप लगाते हुए विकास बंसल, उनके बेटे कुणाल और मनीष अग्रवाल के खिलाफ चमनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अंजू ने पुलिस को बताया कि पति राजीव का 2016 में देहांत हो गया था। पति ने विकास बंसल के साथ मिलकर सिमैक इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कारोबार शुरू किया था।
विज्ञापन


कंपनी में पति के पास 26,850 और विकास के पास 25,000 शेयर थे। पति के देहांत के बाद विकास और उनके बेटे कुणाल ने कंपनी के सीए और सीएस के साथ मिलकर फर्जी पांच कंपनियों को शेयर आवंटित कर दिए। जब अंजू ने कंपनी के दस्तावेज और संबंधित जानकारी मांगी तो उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर फर्जीवाड़े का पता चला। पुलिस के सुनवाई न करने पर कोर्ट की शरण ली। चमनगंज थाना प्रभारी रीकेश कुमार सिंह ने बताया कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें