फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पेट्रोलियम तेल रिसाइकलिंग सप्लायर फर्म के प्रतिष्ठानों पर एसजीएसटी का छापा

Mon, 28 Sep 2026 10:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एसजीएसटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उपयोग में आ चुके पेट्रोलियम तेल की रिसाइकलिंग के कारोबार से जुड़ी फर्म के एक्सपोर्ट के ठिकानों पर कर चोरी की आशंका में एसजीएसटी के अफसरों ने सोमवार को छापा मारा। सचेंडी और विजयनगर स्थित ठिकानों पर देर रात तक अधिकारी जांच-पड़ताल करते रहे। रद्द की गई कई फर्मों के जरिये आईटीसी में गड़बड़ी पकड़ी गई है। दोनों जगह अधिकारी दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगालते रहे। जांच के दौरान अफसरों को फर्म के कारोबार और वित्तीय लेनदेन से जुड़े तमाम दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन


एसजीएसटी के अफसरों की दो अलग-अलग टीमों ने दोपहर दो बजे के करीब कार्रवाई की। बताया गया कि फर्म लंबे समय से इस्तेमाल किए जा चुके पेट्रोलियम तेल को एकत्र कर उसकी रिसाइकलिंग का काम कर रही है। रिसाइकलिंग के बाद ग्रीस, अलग-अलग प्रकार के मशीनों के लिए तेल प्रॉसेस करके तैयार किया जाता था। फर्म का कारोबार अच्छा है। उसके एवज में टैक्स कम आ रहा था और रद्द हो चुकी बोगस फर्मों के जरिये आईटीसी की गड़बड़ी डाटा एनालिसिस के जरिये पकड़ा गया।

जांच के दौरान एसजीएसटी अधिकारियों ने फर्म के दोनों ठिकानों पर खरीद-बिक्री, बिल, लेनदेन और कर से संबंधित अभिलेखों की जांच की। टीम ने कंप्यूटर रिकॉर्ड और उपलब्ध दस्तावेजों को भी जांच के दायरे में लिया। अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में कई वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। हालांकि, गड़बड़ियों की वास्तविक प्रकृति और कर देनदारी का आकलन विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। टीम ने कार्रवाई के दौरान कारोबार से संबंधित जरूरी अभिलेखों को अपने कब्जे में लेकर मिलान किया। जांच पूरी होने के बाद ही फर्म पर संभावित कर देनदारी या अन्य कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें