शमसाबाद। दहेज हत्या में पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आठ सितंबर को महिला को फंदे पर लटका कर मारने का आरोप परिजनों ने लगाया है।
जनपद शाहजहांपुर कोतवाली जलालाबाद गांव आमखेड़ा निवासी मूलचंद्र ने शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव संतोषपुर निवासी पति हरिओम, ससुर नन्हेलाल, सास बेबी देवी, ननद नीलम देवी, ताऊ राजेश पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 5 मई 2023 को पुत्री मधुबाला की शादी हरिओम के साथ धूमधाम से की थी। शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर मधुबाला को प्रताड़ित करने लगे।
मांग नहीं पूरी होने पर ससुरालीजनों ने आठ सितंबर को पुत्री को फंदे पर लटका मार डाला। बाद में फंदे से उतारकर पुत्री को लोहिया अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उनको पुत्री के बीमारी से मौत होने की सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस में पुत्री का शव देखने को मिला। एसओ अमित गंगवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।