फर्रुखाबाद। बहन की शादी के दौरान नाराज हुए भाई ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बहन की विदा होने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई में सहयोग किया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी याकूतगंज गांव पखरा निवासी पूरनलाल की बेटी सोनी की बुधवार रात शादी थी। घर में कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान भाई मोनू (23) का परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया। मोनू घर से निकल आया।
उसने याकूतगंज रेलवे स्टेशन के आगे खंभा नंबर 126 के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रात में ट्रैकमैन ने चौकी इंचार्ज याकूतगंज राहुल कुमार को सूचना दी। जानकारी पर राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को मोनू की मौत की जानकारी दी। भाई सूरज सहित परिजनों ने गुरुवार सुबह बहन सोनी की विदा होने के बाद पंचनामा भरवाने की कार्रवाई करने की बात कही।
दोपहर में पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। चौकी इंचार्ज राहुल ने बताया कि बहन की शादी के दौरान हुए विवाद के बाद भाई मोनू ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।