फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में चोरी का मामला: सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध,12 लोग हिरासत में, पुलिस कर रही है पूछताछ

Sat, 12 Nov 2022 09:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिधनू की न्यू आजाद नगर चौकी में चोरी के मामले का खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। एसपी द्वारा कई टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग स्तर पर जांच कर रही हैं। एसपी आउटर ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण सबूत हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
 
विज्ञापन
न्यू आजाद नगर चौकी में जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू के न्यू आजाद नगर पुलिस चौकी से दारोगा की पिस्टल चोरी होने के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के खाली हाथ हैं। हालांकि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है। वहीं, पुलिस की दो अन्य टीमें 12 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यू आजाद नगर चौकी में बुधवार रात चोरों ने चौकी इंचार्ज सुधाकर पांडेय का बक्सा पार कर दिया था। गायब बक्से में दरोगा की सर्विस पिस्टल, दस कारतूस व अन्य सामान था। चौकी से 200 मीटर दूर बक्से में रखा जैकेट, कागजात जले हुए मिले थे। वहीं, पिस्टल और कारतूस गायब थे।
इसके बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया था। एसपी आउटर ने खुलासे के लिए पांच टीमें बनाई हैं। जांच में जुटी पुलिस की एक टीम ने चौकी के आसपास लगे दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं।

विज्ञापन

पुलिस उन संदिग्धों की शिनाख्त के लिए 12 अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा एक टीम जेल से जमानत पर छूटे कुछ शातिर आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण सबूत हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बिधनू में चोरों ने पुलिस चौकी न्यू आजाद नगर में ही हाथ साफ कर लिया। बुधवार रात चोरों ने चौकी को निशाना बनाते हुए गहरी नींद में सो रहे चौकी प्रभारी सुधाकर पांडे के बगल से उनका बक्सा चोरी कर ले गए।बक्से में चौकी प्रभारी का सरकारी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस समेत अन्य सामान था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें