फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी में फर्जी खाता खोले जाने का मामला: फर्जी खातों को लेकर सीबीआई हुई फिर सक्रिय, दोबारा जांच शुरू

Sat, 24 Jul 2021 05:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बैंक अधिकारियों के अनुसार बैंक से भी शाखा प्रबंधकों को क्लोजिंग पर लक्ष्य मिलता है कि उन्हें कितनी धनराशि लोन में देनी है और कितनी बचत खाते में जमा करानी होती है।
 
विज्ञापन
सीबीआई जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक की मेस्टन रोड शाखा में खोले गए फर्जी खातों की जांच फिर शुरू कर दी है। बैंक कर्मियों को बुलाकर पूछताछ की गई। जांच तीन सालों से ठंडे बस्ते में थी। पीएनबी की मेस्टन रोड शाखा में वर्ष 2013 से 2015 के बीच 7.21 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा हुआ था।
विज्ञापन


ये रुपये फर्जी तरीके से खोले गए 10 खातों में डाले गए थे। आरोप था कि उन खातों में क्लोजिंग का समय आने से पहले रुपये डाल दिए जाते थे, क्लोजिंग समाप्त होते ही वापस उस रकम को निकाल लिया जाता था। बैंक अधिकारियों के अनुसार बैंक से भी शाखा प्रबंधकों को क्लोजिंग पर लक्ष्य मिलता है कि उन्हें कितनी धनराशि लोन में देनी है और कितनी बचत खाते में जमा करानी होती है।

बैंक की आंतरिक जांच में फर्जीवाड़ा का खुलासा होने पर मामले की जांच सीबीआई को दी गई थी। सीबीआई की प्राथमिक जांच में पता चला कि शाखा में 10 खाते बिना केवाईसी के ही खोल दिए गए थे। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया था।
विज्ञापन


इनके नाम से खोले गए थे फर्जी खाते
बाल मुकुंद त्रिवेदी, जवाहर लाल, बउवा त्रिवेदी, सोहन लाल पांडेय, अनुराग पांडेय, राम प्रकाश, बी प्रसाद सौरभ पांडेय, आईसी त्रिवेदी व अंकित त्रिवेदी के नाम से खाते खोले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें