फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पशु बलि देने का मामला, पुजारी ने दी युवती को धमकी, 'जो करना है कर लो, किसी से नहीं डरता'...एक हिरासत में

Sat, 30 Sep 2023 01:15 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: डीसीपी दक्षिण रवींद्र कुमार ने बताया कि मामले में विधिक तौर पर बलि के संबंध में तो कोई केस नहीं बनता। फिर भी युवती या कोई और शिकायत करता है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पशु बलि देने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में पशु बलि देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में सूअर के बच्चे की बलि दी जा रही है, जिसका एक युवती विरोध कर रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने बलि दे रहे पुजारी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

हालांकि कोई शिकायत न मिलने पर कार्रवाई नहीं की गई। वायरल वीडियो में बलि देने वाला पुजारी युवती को धमकी भी दे रहा है। उसने अपना नाम भैरमपुर गांव निवासी ललित वर्मा बताया। पुजारी ने युवती से कहा कि जो करना है कर लो, वह किसी से नहीं डरता है।
नौबस्ता पुलिस ने वीडियो के आधार पर पुजारी को पकड़ लिया। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। उधर, पूछताछ के दौरान ललित ने बताया कि उनके यहां यह बहुत पुरानी परंपरा है। वे लोग हर साल अपनी कुल देवी को खुश करने के लिए बलि देते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन

शिकायत के अनुसार कार्रवाई की जाएगी
साथ ही, औलाद की मांग पूरी होने और संपन्नता के लिए भी ऐसा किया जाता है। डीसीपी दक्षिण रवींद्र कुमार ने बताया कि मामले में विधिक तौर पर बलि के संबंध में तो कोई केस नहीं बनता। फिर भी युवती या कोई और शिकायत करता है, तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें