फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में घुसकर मारपीट: मुस्लिम युवक ने भक्तों को पीटा, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम...बाजार बंद, मौके पर फोर्स

Sat, 30 Sep 2023 12:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: लोगों का आरोप है कि घटना बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही है। कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार भी पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन
मंदिर में घुसकर मारपीट का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी छोर स्थित बाबा बोद्धेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे मुस्लिम युवक ने पूजा कर रहे श्रद्धालुओं को डंडों से पीटना शुरू कर दिया था। मामले को लेकर भारी जनआक्रोश है और सैंकड़ों लोगों ने बांगरमऊ-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया है।

विज्ञापन

बता दें कि बांगरमऊ कस्बा स्थित बाबा बोधेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार सुबह पूजन कर रहे श्रद्धालुओं पर एक मुस्लिम युवक ने अचानक डंडे से हमला किया था। इसमें सेवानिवृत्त कानूनगो समेत नौ लोगों को चोटें आईं थीं।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शनिवार सुबह सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए और लखनऊ रोड चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि बोधेश्वर मंदिर में पहले भी हमला हो चुका है। दोबारा फिर युवक ने मंदिर में घुसकर लोगों को चुटहिल किया।

विज्ञापन

घटना बड़ी साजिश की ओर इशारा
लोगों का आरोप है कि घटना बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही है। कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार भी पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ मौजूद हैं। लोगों से बातचीत करके मामला शांत कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दस साल पहले इसी मंदिर के सेवादार की हुई थी हत्या
बाबा बोद्धेश्वर मंदिर के पुजारी श्री श्री 108 सेवा चैतन्य महाराज पर सात सितंबर 2013 को हमला हुआ था। इसमें बाबा की सेवा करने वाले जोगीकोट निवासी अतुल द्विवेदी उर्फ कल्लू की हत्या हो गई थी। घटना के बाद से मंदिर में पीएसी तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें