ट्रीटमेंट प्लांट के पास रोकने का प्रयास किया
मृतका की पहचान परिजनों ने बेटी के रूप में की थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। साथ ही, उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात सूचना के आधार पर आरोपी दीपक को ट्रीटमेंट प्लांट के पास रोकने का प्रयास किया गया।
एक तमंचा, बाइक और कारतूस बरामद
उसने पुलिस टीम को देख वहां पर रखे पाइप की आड़ लेकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस की फायरिंग से उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कांशीराम अस्पताल उपचार के लिए भेजा। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा, बाइक और कारतूस बरामद किए हैं।