कानपुर में शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना में फर्जीवाड़े की दोबारा जांच कर रहे 41 में से सिर्फ 13 अफसरों ने सोमवार को परियोजना निदेशक आरके चौधरी को सत्यापन रिपोर्ट सौंपी। इन अफसरों ने पहली जांच में अपात्र घोषित 540 आवेदनों का सत्यापन किया था। इनमें से 40 पात्र पाए गए हैं।
समाज कल्याण विभाग की इन दोनों योजनाओं में फर्जीवाड़े की जांच तीन महीने से चल रही है। जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने पहले 51 अफसरों को लगाकर छह हजार आवेदन पत्रों की जांच कराई थी, जिसमें 2533 अपात्र मिले थे। इसके बाद समाज कल्याण अधिकारी समेत 22 लेखपाल निलंबित कर दिए गए थे।