इसके बाद दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा समेत सहायल और दिबियापुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। इस बीच मृतक की पत्नी अनामिका अपने बेटे और महिलाओं के साथ औरैया-कन्नौज मार्ग पर जाम लगाने लगीं। जैसे ही सीओ और बिजली कर्मियों को सूचना मिली, तो उन्होंने अनामिका और महिलाओं को समझा बुझाकर सड़क से उठाया। पुलिस आक्रोशित परिजनों को समझाने में लगी हुई है।