फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यतीम की संदिग्ध मौत: बच्चों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 15 May 2022 03:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यतीमखाना में रहने वाले एक युवक की इलाज के दौरान मौत पर विवाद खड़ा हो गया है। बच्चों ने प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस से शिकायत होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजावाया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के एक यतीमखाना में रहने वाले मो. आदिल (22) की शनिवार सुबह चुन्नीगंज अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यतीमखाना की वार्डेन ने पुलिस से आदिल की मौत प्रबंधन की लापरवाही से होने की शिकायत की। 

विज्ञापन

इस पर पुलिस ने दफनाने की रस्म के बीच पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार लावारिस आदिल को 2006 में यतीमखाना में दाखिल कराया गया था। वह टीबी, एक्जिमा व मिर्गी से ग्रसित था। तबीयत बिगड़ने पर उसे 11 मई को अपोला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
शनिवार सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यतीमखाना प्रबंधन शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले गया। तभी 112 पर हुई शिकायत व सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने पर पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। यतीमखाना की वार्डेन नाजिश सिद्दीकी ने कर्नलगंज पुलिस को प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यतीमखाना के महासचिव अख्तर हुसैन अख्तर के अनुसार आरोप निराधार हैं। यतीमखाना को बदनाम करने के लिए शव के पोस्टमार्टम का दबाव बनवाया गया है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर के अनुसार प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप है। तहरीर की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें