प्रबंधक ने बाउंसर बुलाकर दोनों बेटों को पीटा
विरोध करने पर प्रबंधक ने बाउंसर बुलाकर दोनों बेटों को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के सामने भी बाउंसर और पीवीआर कर्मी पिटाई करते रहे। आरोप है कि मॉल के मालिक राजीव अग्रवाल व केशव अग्रवाल ने इन दर्शकों को भगाने के लिए कहा। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया, जिसके बाद उन्होंने मारपीट के दौरान लूटी गई चेन व अन्य सामान के संबंध में जूही थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
घटना का वीडियो 7002022015 पर उपलब्ध करा सकते हैं
गुरुवार दोपहर व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एमएलसी अरुण पाठक के साथ जेसीपी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं जूही पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि इस घटना से जुड़ा कोई भी वीडियो हो, तो उन्हें मोबाइल नंबर 7002022015 उपलब्ध करा सकता है। उन वीडियोज को भी जांच में शामिल किया जाएगा।
पीड़ितों ने मुझसे मुलाकात की है। मॉल के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। 10 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजकर जल्द से जल्द मामले की सुनवाई कराई जाएगी। -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर