पांच दरोगाओं पर रिपोर्ट दर्ज
एसीपी की जांच में पनकी थाने में तैनात रहे पांच दरोगा दोषी पाए गए। चौकी इंचार्ज आलोक कुमार तिवारी ने बुधवार को दरोगा अनिल कुमार पांडेय, धीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, देवीशरण व मनोज कुमार सिंह को रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।