फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सड़क पर नमाज पढ़ने पर ईदगाह कमेटी के सदस्यों समेत 1,800 के खिलाफ केस, CCTV से पहचान कर होगी गिरफ्तारी

Fri, 28 Apr 2023 08:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

ईदगाह कमेटी के सदस्यों समेत 1,500 लोगों के खिलाफ बजरिया थाने में लोक सेवक के कर्तव्य में बाधा डालने, महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोक के बावजूद ईद की नमाज सड़क पर पढ़े जाने के मामले में तीन थानों में ईदगाह कमेटी के सदस्यों सहित 1800 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब वीडियो फुटेज के आधार पर इन लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन


बजरिया थाने के एसएसआई ओमवीर सिंह ने बताया कि ईद पर उनकी ड्यूटी बेनाझाबर स्थित मरकजी ईदगाह में लगी थी। ईदगाह कमेटी के सदस्यों के साथ ही लोगों को बताया गया था कि सड़क पर नमाज न पढ़ी जाए। इसके बाद भी लोग ईदगाह गेट के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने बैठ गए। 

इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। इसके चलते उन्होंने ईदगाह कमेटी के सदस्यों समेत 1,500 लोगों के खिलाफ बजरिया थाने में लोक सेवक के कर्तव्य में बाधा डालने, महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ऐसे ही जाजमऊ स्थित ईदगाह के बाहर दादा मियां मजार रोड पर नमाज पढ़े जाने पर बुधवार शाम चौकी प्रभारी राजबहादुर सिंह ने इंतजामियां ईदगाह जाजमऊ कमेटी के सदस्यों समेत 300 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेगमपुरवा चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार सिंह ने बेगमपुरवा ईदगाह कमेटी के सदस्यों समेत 50 लोगों के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें