फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निनया गांव के पास कार सवार बदमाशों ने पिकअप चालक से नकदी, मोबाइल लूटा

विज्ञापन
वारदात के बाद मौके पर जमा भीड़ व खड़ी पिकअप। संवाद
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर के निनया गांव के पास कार सवार चार बदमाशों ने एक गुटका फैक्टरी की पिकअप को रोककर चालक की पिटाई करने के बाद नकदी, मोबाइल और गाड़ी की चाबी लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। नकदी कितनी थी इस बारे में चालक कुछ नहीं बता सका। वहीं, पुलिस ओवरटेक करने को लेकर विवाद होने की बात कह रही है।

अकबरपुर के मंसूरा गांव निवासी पिंटू पाल रनियां स्थित एक गुटका फैक्टरी की पिकअप से माल की सप्लाई का काम करता है। गुरुवार की सुबह वह पिकअप में गुटका लादकर महोबा में दुकानदार के यहां पहुंचाने गया था।
विज्ञापन


लौटते समय गजनेर के रायपुर मार्ग पर निनाया गांव के पास सुबह 11 बजे सफेद रंग की कार से पहुंचे चार बदमाशों ने ओवरटेक कर पिकअप को रोक लिया। इसके बाद कार से उतरे तीन बदमाशों में एक ने पिंटू के सिर में तमंचा लगा दिया और दो ने उसे जमकर पीटा।

पिंटू से रुपयों के बंडल के बारे में पूछताछ की। इसके बाद बदमाश पिकअप में मिली नकदी, मोबाइल व चाबी लेकर भाग गए। एक राहगीर की सूचना पर पामा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने जांच कर गजनेर थानाध्यक्ष को वारदात की जानकारी दी।

पुलिस की पूछताछ में पिंटू ने बताया कि दुकानदार ने नोट बंडल में बांध कर दिए थे। उसे नहीं पता की बंडल ने कितने रुपये थे। वह नोटों का बंडल सीधे फैक्टरी में जाकर जमा कर देता है।

इधर, सूचना पाकर घायल चालक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पामा चौकी प्रभारी कौशल किशोर ने बताया कि वाहनों को ओवरटेक करने के दौरान पिकअप चालक व कार सवार लोगों में विवाद हुआ था।

कार सवारों की पिटाई से पिकअप चालक को चोटें आई हैं। फिर भी चालक की तहरीर के आधार पर मामले की जांच और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला का कहना है कि ओवरटेक को लेकर मारपीट हुई। प्रथम दृष्टया लूट का मामला प्रतीत नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें