फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cartoonist Suicide Case: दोस्तों को अलविदा का मैसेज लिख लगाई फांसी, सुसाइड नोट में पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

Thu, 01 Sep 2022 07:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

किदवईनगर थाना क्षेत्र में एक कार्टूनिस्ट ने दोस्तों को अलविदा का मैसेज लिख फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के अंडर गार्मेंट में सुसाइड नोट भी मिला। इसमें पत्नी को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में किदवईनगर के जूही लाल कॉलोनी निवासी कार्टूनिस्ट आनंद कुमार (65) ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार उनका शव पंखे के कुंडे में नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिना तलाशी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान उनके अंडर गारमेंट में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार ठहराए हैं। आनंद कुमार शहर केमाने जाने कार्टूनिस्ट थे। वह पत्नी श्यामा और बेटा राहुल के साथ जूही लाल कॉलोनी में रहते थे।
उनकी पहली पत्नी का बेटा यशूपाल अपनी पत्नी वंदना और दो बच्चों संग जरौली में रहता है। यशूपाल ने बताया कि उनके पिता पिछले कई सालों से सौतेली मां की प्रताड़ना के चलते डिप्रेशन में रहते थे। घर की आर्थिक स्थिति भी सही नहीं थी। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे पड़ोसी ने उनके पिता द्वारा सुसाइड किए जाने की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

जब वह घर पहुंचे तो उनके पिता शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यशूपाल ने अनहोनी की आशंका जताते हुए किदवईनगर पुलिस से जांच की मांग की है।

पोस्टमार्टम के दौरान अंडर गारमेंट में मिला सुसाइड नोट
बेटे यशूपाल ने बताया कि उनके पिता कार्टूनिस्ट थे। सुबह 3.26 बजे उन्होंने अपने सभी परिचितों को कार्टूनिस्ट आनंद अलविदा का मैसेज भेज फांसी लगा ली। गुरुवार दोपहर डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए जब आनंद के कपड़े उतरवाए, तो उनके अंडर गारमेंट से चार पन्ने मिले। इसमें तीन कार्टून और एक सुसाइड  नोट था।
विज्ञापन

उन्होंने लिखा था कि उनकी पत्नी श्यामा बेटे से शराब बेंचवाती है। उन्हें भी शराब पीने का दबाव बनाती है। उसके आए दिन की प्रताड़ना, ताने मारने से क्षुब्ध होकर वह अपनी जान दे रहे हैं। इसके साथ ही कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं थानाप्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें