इटावा जिले में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर एक अनियंत्रित कार के चालक ने तीन साल के मासूम को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उछलकर गिरे बालक पर दोबारा कार चढ़ाकर मासूम को 50 मीटर तक घसीटकर मौके से कार भगा ले गया। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना में अन्य आठ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दलबीर नगर मोहल्ला के रहने वाले लक्ष्मी नारायण का तीन साल का बेटा नमन चचेरी बहन प्रिया के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए पैदल जा रहा था।