भाजपा से दूरी बनी रहेगी
आगे कहा कि कश्मीर कि विधानसभा की कुछ सीटें अभी भी खाली हैं। कब भरी जाएंगी, पीओके का कुछ हिस्सा आपका नहीं हैं, लेकिन पीओके को आप स्वीकार भी नहीं करते हैं। भाजपा कब फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि बसपा का कोई भी उत्तराधिकारी आ जाए, लेकिन हमें उम्मीद है कि भाजपा से दूरी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की 2024 के संसदीय चुनाव की बड़ी तैयारी है।
सरकार बनने से अब कोई रोक नहीं पाएगा
2014 में आए थे 2024 में चले जाएंगे। मध्यप्रदेश और राजस्थान राज्यों में अभी मुख्यमंत्री घोषित ना होने से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि बेशक दो राज्यों के मुख्यमंत्री अभी तक घोषित नहीं हुए हैं। फिर भी सरकार बनने से अब कोई रोक नहीं पाएगा। उन्होंने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि डिफेंस एक्सपो के नाम पर एमओयू किए थे। मुख्यमंत्री ने कहा था 40 लाख करोड़ का एमओयू हुआ था।
इनकी सरकार में सभी जानवर मर जाएंगे या मार देंगे
सुनने में आ रहा है कि जिन्होंने एमओयू किए थे। उनको अधिकारी ढूंढ रहे हैं। कुछ दिनों बाद एसटीएफ ढूंढेंगी, वो उद्योगपति भाग गए हैं। उन्होंने इटावा लायन सफारी में वन्य जीवों की लगातार हो रही मौतों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि सफारी में एक के बाद एक करके जानवर मर रहे हैं, कितने मारेंगे यह लोग जानवर, मुझे लगता है कि इनकी सरकार में सभी जानवर मर जाएंगे या मार देंगे।
भाजपा की संकल्प यात्रा पर भी उठाया सवाल
भाजपा की संकल्प यात्रा पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के जितने भी संकल्प यात्रा के रथ चल रहे हैं, रथों में खाने का सामान रखा है। इसलिए लोग देखने पहुंच रहे हैं। केंद्र पर हमला करते हुए बोला कि मोदी सरकार में केवल मंहगाई, बेरोजगारी, सड़कों पर सांड की गारंटी है।