फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, दो बच्चों सहित नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 04
विज्ञापन

वृंदावन से सीतापुर लौट रहे थे, चौपला कट के पास हुआ हादसा
कार चालक को झपकी आने से हादसे का जताया जा रहा अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चौबिया थाना क्षेत्र के चौपला कट के पास चालक को झपकी आने से कार आगे चल रहे ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
हादसे में घायल परिवारों के लोग सीतापुर के रहने वाले हैं। कार सवार वृंदावन से सीतापुर जा रहे थे। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कार चौपला कट के पास आगे चल रहे ट्रक में टकरा गई। हादसे के बाद कार सवारों में चीख-पुकार मच गई। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस व एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पर पहुंची यूपीडा की टीम घायलों को कार से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। सभी नौ लोगों को चोटें आई हैं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में कार चला रहे सोमेश (28) पुत्र राम लखन निवासी दौलतियापुर थाना पिसावा जिला सीतापुर उनकी पत्नी होली सिंह (26) बेटी पुचकी (2), राजकिशोर (42) पुत्र विष्णु कुमार उनकी पत्नी प्रीति सिंह (38) बेटी शीतल सिंह (20), प्रियंका सिंह (30) पत्नी सत्येंद्र सिंह उनकी बेटी विधि (3), कीर्ति सिंह (18) पुत्री शिवकुमार सिंह हैं।
विज्ञापन

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कार चालक को झपकी आने से हादसे का अंदेशा जताया है। ट्रक से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलटी है। क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर हटाकर यातायात सुचारू कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें