सबसे ज्यादा नेत्रदान कृष्णनगर से
मदन लाल बताते हैं कि पूर्व में डॉ. रहमानी कार्निया दान कराते थे। उनके निधन के बाद मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की डॉ. शालिनी मोहन करा रही हैं।
पोस्टमार्टम हाउस में भी किया कार्निया सुरक्षित
छह साल पहले लाल बंगला के एक गोदाम में आग लगने से पूरे परिवार का निधन हो गया था। दो लोगों का कार्निया सुरक्षित था। तब तत्कालीन जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार की संस्तुति पर उनका पोस्टमार्टम हाउस में जाकर कार्निया सुरक्षित किया गया।
दृष्टि बाधित छात्रा को दी रोशनी
बचपन से दृष्टि बाधित केंद्रीय विद्यालय छावनी की कक्षा नौ की छात्रा याशिका तिवारी के जीवन में उजाला किया। छात्रा यशोदानगर की रहने वाली है और उसके पिता राजेश प्राइवेट नौकरी करते हैं। 2 फरवरी 2019 को डॉ. रहमानी ने उसकी आंख प्रत्यारोपित की। अब हरिद्वार व ऋषिकेश में भी लायंस क्लब के सहयोग से नेत्रदान करा रहे हैं। कश्मीर सहित अन्य शहरों के लोगों के जीवन में भी उजाला किया है।
कृष्णानगर से इन्होंने किया नेत्रदान
स्वर्गीय शकुंतला रानी अरोड़ा, गुलशन कुमार भाटिया, सुभाष चंद्र भाटिया, पुष्पा भाटिया, निर्मला रानी भाटिया, श्याम लाल भाटिया, अंजू भाटिया, सरोज भाटिया , गोपाल दास, कृष्ण कुमार भाटिया, मोहनलाल भाटिया, राधाबाई भाटिया, हेमराज भाटिया, संजय कुमार, प्रेम कुमारी भाटिया, प्रेम भाटिया आदि।