फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य विवादों में: निरीक्षण कार्यक्रम में कर्मचारी से उतरवाया शू कवर, मिल रही तीखी आलोचना

Sat, 14 May 2022 02:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव में एक पुष्टाहार यूनिट का निरीक्षण करने पहुंची कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य को जनता से तीखी आलोचना मिल रही है। दरअसल, कार्यक्रम खत्म होने के बाद कैबिनेट मंत्री का कर्मचारी से शू कवर उतरवाते हुए वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन
मंत्री बेबी रानी मौर्य का शू कवर उतारता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सरकार सुशासन और वीआईपी कल्चर खत्म करने का दावा करती है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रियों और अधिकारियों को सादगी से रहने की ताकीद कर रहे हों, लेकिन मंत्री व अधिकारी वीआईपी वाली मानसिकता से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा उन्नाव में देखने को मिला। 

विज्ञापन

यहां पुष्टाहार यूनिट के निरीक्षण करने के बाद कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का कर्मचारी से शू कवर उतारवाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री शुक्रवार को उन्नाव में एक पुष्टाहार यूनिट का निरीक्षण करने आईं थीं। 
इस दौरान उन्होंने बीघापुर के घाटमपुर में संचालित अन्नप्राशन महिला लघु उद्योग पुष्टाहार इकाई (यूनिट) का निरीक्षण किया था। यूनिट में अंदर जाने के लिए मंत्री ने पैर में शू कवर पहने हुए थे। मंत्री बेबीरानी मौर्य जब यूनिट से बाहर निकलीं,  तो जैसे ही वह कवर उतारने के लिए झुकने लगीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तभी उनके साथ आए एक कर्मचारी ने तुरंत नीचे झुककर उनका शू कवर उतारना शुरू कर दिया। हालांकि यह कर्मचारी कौन था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं, इसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें