कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी कार से ही रात्रि करीब 12 बजे इटावा से निकले। रास्ते में करहल सिरसागंज रोड पर गांव मक्खनपुर के पास थ्रेशर मशीन लगाकर आ रहे ट्रैक्टर में कार पीछे से घुस गई। इससे कार सवार चारों दोस्तों की मौत हो गई और ट्रैक्टर की थ्रेशर मशीन पर सवार तीन युवक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी को मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान कार सवार अंकित, धीरज, तेजपाल व थ्रेसर सवार शिवराम सिंह (60) रामगोपाल निवासी मोहल्ला तपान गरिया थाना करहल ज़िला मैनपुरी की मौत हो गई। वहीं, कार चला रहे हादसे में घायल नीरज को परिजन ग्वालियर के निजी अस्पताल ले गए हैं। थ्रेशर सवार घायल दिनेश (55) पुत्र नाथूराम निवासी मैनपुरी, घायल जगदीश (45) निवासी करहल मैनपुरी का सैफई में उपचार चल रहा है।