मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को जिले के मैथा ब्लाक के परसौली गांव में
दिवंगत ब्लाक प्रमुख के आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने
स्व. राजेश यादव की पत्नी को 15 लाख रुपये की चेक दुर्घटना सहायता के रूप
में दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा वह परिवार की क्षति पूरी नहीं कर सकते
हैं लेकिन उन्हें कुछ राहत अवश्य दे सकते हैं। कहा कि वह सभी के जनप्रिय
नेता थे।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार की दोपहर मैथा विकास खंड
के परसौली गांव पहुंचे। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने स्व. राजेश यादव के
चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पार्टी का सच्चा सिपाही बताया।
उन्होंने
कहा कि स्व. राजेश यादव जनता के बीच प्रिय नेता थे। उनकी कमी हमें हमेशा
अखरेगी।
वह परिवार की कमी को
कभी पूरा नहीं कर सकते लेकिन परिवार की जरूरत के समय हमेशा मदद करेंगे। इस
दौरान मुख्यमंत्री ने स्व. राजेश यादव की पत्नी रंजो देवी से दुर्घटना के
पूरे वाक्या को ध्यान से सुना।
इस दौरान रेशम वस्त्र उद्योग मंत्री शिव
कुमार बेरिया, सदर विधायक राम स्वरूप सिंह गौर, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव समेत
महेंद्र यादव, राम सिंह यादव, श्यामू शुक्ल सुरेश चंद्र फौजी आदि मौजूद
थे।