फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर सदर विस उपचुनाव: 51 फीसदी पड़े वाेट, 18 केंद्रों पर ईवीएम की गड़बड़ी से मतदान हुआ बाधित

Mon, 23 Sep 2019 06:17 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हमीरपुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सामूहिक हत्याकांड मामले मेें भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद होने से रिक्त हमीरपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को हुए मतदान में 51 फीसदी वोट पड़े। करीब डेढ़ दर्जन केंद्रों पर ईवीएम की गड़बड़ी से मतदान बाधित हुआ। छिटपुट हंगामों की बीच मशीनें बदली गईं।
विज्ञापन


लगातार बारिश से भी मतदाताओं की लंबी कतारें नजर नहीं आईं। विधानसभा क्षेत्र के 257 मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चला। इस बीच खबर है कि दस गांवों में कई मांगों को लेकर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया।
 

अधिकारियों ने आश्वासन देकर उनको मतदान के लिए राजी किया। बारिश से मतदाताओं के पांव जरूर ठिठके, लेकिन शाम तक 51 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट से भाजपा से युवराज सिंह, सपा से डॉ. मनोज प्रजापति, बसपा से नौशाद अली, कांग्रेस से हरदीपक निषाद समेत नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

मतदान के दौरान मतदाताओं से मिले रुझान से माना जा रहा कि यहां त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। इनमें भाजपा, सपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच ही मुकाबले की चर्चाएं हैं। यहां वर्ष 2017 में आम चुनाव में भाजपा से जीते अशोक सिंह चंदेल को सामूहिक हत्याकांड में उम्रकैद की सजा होने पर चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव कराया गया है।
 
विज्ञापन

यहां लोग यमुना व बेतवा नदियों पर तटबंध की लंबे समय से कर रहे मांग हैं। दोपहर तक बूथ संख्या 122 में मात्र एक वोट पड़े। वहीं बूथ संख्या 123 में चार व 121 में कोई भी वोट डालने नहीं आया। कंडौर गांव के लोगों ने किया भी मतदान बहिष्कार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें