यूपी के बांदा जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना बदौसा थाना क्षेत्र की है।
यहां उतरवां निवासी राजबहादुर यादव (40) पुत्र गया प्रसाद सुबह करीब 9 बजे अपने घर से पुलिस चौकी लमेहटा किसी काम से जा रहा था। तभी गांव से कुछ दूरी बागै नदी भवनपुर घाट के नजदीक पीपल के पेड़ के नीचे पानी बरसने पर खड़ा हो गया।