कानपुर में आंचल खरबंदा की मौत के मामले में सोमवार को एक और कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई है। यह रिकॉर्डिंग 12 नवंबर की है। तब आंचल व उनकी मां ने कॉन्फ्रेंसिंग कॉल पर 181 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी।
आंचल ने कहा था कि पति ने मुझे और बेटे को मारा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आई और चली गई, कोई मदद नहीं की। मदद करिए, मेरी और मेरे बेटे की जान का खतरा है। कॉल रिकॉर्डिंग से स्पष्ट हुआ कि 12 नवंबर को आंचल की मां रीना ने 181 नंबर पर कॉल की।
जब कॉल रिसीव हुई तो उन्होंने कहा कि बेटी फोन कर रही थी लेकिन लग नहीं रहा। इसलिए उन्होंने कॉल की है। उसके बाद रीना कॉल को कॉन्फ्रेंस में लेती हैं। तब आंचल शिकायत दर्ज कराती है कि आज मेरे पति सूर्यांश खरबंदा ने मुझे और बेटे अयांश पर हाथ उठाया। जेवर लेकर चले गए हैं।