फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी अपहरण कांड: एक और आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, साबिर पर है 25,000 का इनाम, अस्पताल में भर्ती

Mon, 08 Jan 2024 02:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पाली के व्यापारी अपहरण कांड के एक और आरोपी साबिर की संडीला पुलिस और एसओजी टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे संडीला सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पाली के व्यापारी अपहरण कांड के एक और आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी साबिर को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली बाएं पैर में लगने से घायल इनामी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मुठभेड़ एक दरोगा और एक सिपाही घायल हुए हैं।

विज्ञापन

वहीं, घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी संडीला ले जाया गया है। बाराबंकी निवासी आरोपी साबिर पर 25,000 का इनाम था। संडीला पुलिस और एसओजी टीम के साथ मुठभेड़ हुई है। बता दें कि थाना क्षेत्र के बारी निवासी कपड़ा व्यापारी रामजी मिश्रा का अपहरण बीती 19 दिसंबर को दुकान से गांव जाते समय कर लिया गया था।
अपहरणकर्ताओं ने बीस लाख रुपये की फिरौती रामजी के परिजनों से मांगी थी। इसके बाद 22 दिसंबर को एसटीएफ और हरदोई पुलिस की संयुक्त टीम ने पाली थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद रामजी मिश्रा को सकुशल खोज निकाला था। पुलिस अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें