फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में पत्नी के मायके से नहीं आने पर क्षुब्ध साड़ी व्यापारी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छत से जाल खोलकर कमरे का दरवाजा खोला और शव को फंदे से उतारा। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर नमूने लिए।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी शैलेंद्र (27) कन्नौज जिले के थाना सौरिख के कस्बा खड़िनी में साड़ी की दुकान चलाता था। शैलेंद्र की कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरगांव मजरा बिढ़ैल निवासी संगम से शादी हुई थी। उसके दो बच्चे आराध्या और आर्यांश है। कुछ दिनों पहले पति शैलेंद्र से विवाद होने पर पत्नी संगम बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इसके कारण शैलेंद्र मानसिक रूप से परेशान था। छह दिन पहले वह दुकान बंद करके घर आ गया। उसके बाद से वह दुकान खोलने नहीं गया। दो दिन पहले शैलेंद्र ससुराल से पत्नी संगम को बुलाने गया, लेकिन पत्नी और बच्चे उसके साथ नहीं आए। मंगलवार की रात शैलेंद्र दस बजे घर आया। वह अंदर कमरे में चला गया।