फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी बस हादसाः घायलों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

Sun, 21 Apr 2019 03:07 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
मिनी पीजीआई में भर्ती घायलों का हाल-चाल जानने पहुंचे अखिलेश
विज्ञापन
दिल्ली से वाराणसी जा रही जा रही एक प्राइवेट बस यूपी के मैनपुरी में एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती घायलों का हाल-चाल जानने पहुंचे अखिलेश ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी कटाक्ष किए। गठबंधन को ठगबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि ये हमसे न पूछा बल्कि जनता से पूछो। अखिलेश ने कहा कि अगर ये अस्पताल न होता तो लोगों को झांसी, ग्वालियर, आगरा या दिल्ली जाना पड़ता। अब ये जनता बताएगी कि ये गठबंधन गरीबों की मदद वाला है या जो भारतीय जनता पार्टी कह रही है वो वाला।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल परिसर में अखिलेश के समर्थकों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद, सपा-बसपा जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान अखिलेश ने समर्थकों को नारेबाजी करने से रोका। विकास के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि वैसे तो यह राजनीति करने का समय नहीं है फिर भी इतना जरूर कहूंगा कि भाजपा को कामरोको बीमारी हो गई है।


आपको बता दें कि रविवार सुबह एक प्राइवेट बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। इस दौरान मैनपुरी के करहल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 के पास उसकी टक्कर एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर आकर राहत बचाव कार्य में जुट गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस जिला प्रशासन के आलाधिकारी बचाओ दल के साथ पहुंचकर, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की मुख्य वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। बस और ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें