फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसाः दिल्ली से वाराणसी जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 7 यात्रियों की मौत

Sun, 21 Apr 2019 02:50 PM IST
प्रशांत कुमार टीम डिजिटल, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
मैनपुर में सड़क हादसा, सैफई अस्पता में भर्ती घायल
विज्ञापन
दिल्ली से वाराणसी जा रही जा रही एक प्राइवेट बस यूपी के मैनपुरी में एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। घायलों की संख्या की पुष्ट अभी नहीं पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायलों की संख्या 30 के करीब हो सकती है। घायलों को सैफई पीजीआई में कराया भर्ती गया। आपको बता दें कि रविवार सुबह एक प्राइवेट बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। इस दौरान मैनपुरी के करहल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 के पास उसकी टक्कर एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज कि बस के परखच्चे उड़ गए

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर आकर राहत बचाव कार्य में जुट गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस जिला प्रशासन के आलाधिकारी बचाओ दल के साथ पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। इस घटना की मुख्य वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। बस और ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। घायलों को सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें