फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खड़े डंपर में बस ने मारी टक्कर, 12 सवारियां घायल

विज्ञापन
:बसरेहर बाईपास पर हादसे के बाद मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस।  - फोटो : :बसरेहर बाईपास पर हादसे के बाद मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस।
विज्ञापन
बसरेहर। बरेली हाईवे पर गुरुवार को बसरेहर बाईपास पर खड़े डंपर में रोडवेज बस जा घुसी। हादसे में बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। पुलिस की जांच में पता चला है कि डंपर चालक बाईपास पर गाड़ी करके ठेके पर शराब खरीदने चला गया था। वहीं बस चालक के भी नशे में होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद डिपो की बस गुरुवार को लगभग 45 सवारियां लेकर इटावा आ रही थी। दोपहर लगभग एक बजे बसरेहर बाईपास पर राहिन चौराहे के पास बाईपास पर खड़े डंपर में बस घुस गई। हादसे में बस चालक विपिन (26), परिचालक पंकज मिश्रा (30), शिवओम (30) निवासी मोतीझील, उनकी पत्नी भावना (26), उनका बेटा कन्हैया (05), कृष्णा (02), उनके मौसी उमा (35), उमा का बेटा हिमांशु (21), उमा की बेटी उपासना (23), छोटी बेटी आंशिक (18) निवासीगण उदी थाना बढ़पुरा, गुड्डी देवी (55) निवासी गांव रेहुला भोगांव मैनपुरी, शशि देवी (25) निवासी किशोर सिंह पुरा भिंड घायल हो गए।
सभी को सीएचसी भेजा गया। यहां से उमा, शिवओम, भावना, गुड्डी देवी, हिमांशु और उपासना को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। वहीं बस चालक भी नशे में होने की बात मेडिकल में सामने आई है।
विज्ञापन

बसरेहर थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि रोडवेज में अटैच बस चालक शराब का सेवन भी किए हुए था। डंपर चालक के भी शराब खरीदने की जानकारी आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ में चली है। बस और डंफर को कब्जे में ले लिया है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं, हादसे का शिकार शिवओम ने बताया मैनपुरी के कुसमारा में उनके मामा के बेटी की शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए शामिल होने के लिए गए थे। वहीं से सभी घर के लिए लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें