बकेवर। आगरा कानपुर सिक्सलेन हाईवे पर बकेवर ओवरब्रिज पर दिल्ली से प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस गुरुवार सुबह ट्राॅला ट्रक से टकरा गई। हादसे बस के चालक सहित 36 सवारियां घायल हो गईं। इनमें से 32 को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां उन्हें उपचार दिया गया।
गुरुवार सुबह लगभग पौने पांच बजे बकेवर ओवरब्रिज के पास दिल्ली से आ रही बस ट्राॅले में पीछे से टकरा गई। हादसे में चालक विनोद निवासी उपाध्याय निवासी इस्मालियापुर बुलन्दशहर स्टीयरिंग के बीच फंस गया। सूचना पर टोल प्लाजा की टीम और बकेवर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार सिंह राठी, कस्बा इंचार्ज हाकिम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। टीम ने रेस्क्यू करके चालक को निकला। अन्य सवारियों को भी उतारकर उनमें से चार घायल लोगों को महेवा सीएचसी भिजवाया। वहीं 32 लोगों को करीब 17 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर एसडीएम सदर विक्रम राघव, सीओ सिटी रामगोपाल शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने घायलों के हालचाल लिए।
उर्वशी (42) उनके पति विजय, कृष्णा (57), शालिग्राम (48), उनकी बहन अंगूरी (66), शालिग्राम की पत्नी प्रीति (45) नागलोई दिल्ली, मीना कुमार शर्मा (59) निवासी रानीबाग पंजाबी कॉलोनी दिल्ली, दीपमाला (45), पूरनमल (50), मानसी (17), मनीष (25), सीमा (47), परवेश (31), बाला देवी (60), शवाना (56), बालादीन (43), नीरज (45), हिमांशी (45), अर्चना (26), रमा (70), पुष्पा तिवारी (54), ओमप्रकाश शर्मा (60), संजय (40), आशोक (45), अजय कुमार (30), सुबोध (38), आलोक (46), रमेश कुमार (42), रोशन लाल (59), मूर्ति देवी (64), प्रीति (45), बस चालक विनोद उपाध्याय निवासी इस्मालियापुर बुलंदशहर को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से सभी कुछ ही देर में प्रशासन की ओर से कराई गई व्यवस्था से प्राथमिक उपचार लेकर रवाना हो गए। वहीं चालक को भी उसके परिजन दिल्ली के निजी अस्पताल ले गए हैं। महेवा से उपचार कराकर ओपी शर्मा (52), नीरज कुमार (42), अर्चना (52), राम (70) सीएचसी से उपचार लेकर चले गए।