फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने लोकासई नहर पुल की नहर पटरी के पास से तीन अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से तीन चोरी की बाइकें और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। तीनों चोर हिस्ट्रीशीटर हैं। उनके खिलाफ कई जिलों के थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात थाना फ्रेंड्स काॅलोनी पुलिस दतावली नहर पर गश्त कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध तीन बाइकों के साथ लोकासई नहर पुल की ओर नहर की पटरी के किनारे खड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को रात लगभग 01:10 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राहुल कुमार (35) निवासी नगला चौधरी थाना सैफई, श्याम सुंदर उर्फ छोटेलाल (31) निवासी ग्राम कुइया थाना सैफई, राकेश राजपूत (50) निवासी ग्राम नगला बाबा थाना वैदपुरा, हाल पता नगला गढू थाना बेवर जनपद मैनपुरी बताया। बताया कि तीनों बाइकें चोरी की हैं।
एक बाइक थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के शाक्य हॉस्पीटल के सामने से चोरी की थी। दूसरी बाइक थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोतीझील सरकारी हॉस्पिटल से चोरी की थी, बचाव के लिए उस फर्जी नंबर प्लेट भी लगाए थे। तीसरी बाइक सैफई के दुमिला से चोरी की थी। पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी और सीओ सिटी रामगोपाल शर्मा ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष फ्रेंड्स कॉलोनी अमित कुमार मिश्र, एसआई सन्त कुमार, नितिन चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि राकेश राजपूत के खिलाफ सिविल लाइन, औरैया के अछल्दा, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद, मैनपुरी के किश्नी, भोगांव में करीब नौ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। राहुल कुमार के खिलाफ सैफई, फ्रेंड्स कॉलोनी, सिविल लाइन में करीब चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं श्यामसुंदर के खिलाफ भी सैफई, शहर कोतवाली, फ्रेंड्स कॉलोनी, सिविल लाइन में करीब नौ मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें