फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अक्षय तृतीया में चमका सराफा बाजार, डेढ़ करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शुक्रवार को अक्षय तृतीया की रौनक सराफा बाजार में दिखी। अबूझ मुहूर्त तिथि होने से लोगों ने सोना और नई वस्तुओं की खरीदारी की। सराफा बाजार में करीब डेढ़ करोड़ की खरीदारी का अनुमान है।
विज्ञापन

इन दिनों सोने की कीमतें सातवें आसमान पर है, लेकिन अक्षय तृतीया पर जेवरों की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ रही। जानकारों के अनुसार, इस दिन अबूझ तिथि होने से समस्त शुभ कार्य किए जाते हैं। नए कार्य का शुभारंभ करना भी विशेष लाभदायक होता है। कहा जाता है कि अक्षय तृतीया का दिन सोने के आभूषणों की खरीदारी के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सोना खरीदना लाभकारी होता है। इसके साथ ही जमींन, मकान की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है।
इसीलिए लोगों में अक्षय तृतीया को लेकर विशेष उत्साह दिखता है। यद्यपि बीते 15 दिनों में सोने की कीमतों में खासा उछाल आया है। शुक्रवार को भी सोने का भाव 70 हजार के ऊपर रहा। महंगाई भी अक्षय तृतीया पर जेवरात की खरीदारी को फीका नहीं कर पाई। दोपहर में धूप के कारण दुकानों पर कम ग्राहक दिखाई पड़े, लेकिन जैसे ही शाम ढली तो सराफा व्यापारियों के चेहरे चमकने लगे। सराफा व्यवसायी बंटी यादव ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया पर शादी समारोह न होने के चलते उस हिसाब से खरीदारी नहीं हुई है।
विज्ञापन



कई वर्ष बाद बिना सहालग मनाई गई अक्षय तृतीया
बीते कई वर्षों से अक्षय तृतीया की तारीख सबसे बड़े वैवाहिक उत्सव की तारीख के रूप में जानी जाती है। लेकिन इस बार सहालग न होने से इस दिन कोई वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न नहीं हुए। पं. विनोद कुमार दुबे ने बताया कि कई वर्ष बाद ऐसा संयोग बना है कि अक्षय तृतीया के दिन शादियां नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें