फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: बिना मानक बने शॉपिंग मॉल पर चला बुलडोजर, रजा एंड कंपनी की सुरक्षित जमीन पर हो रहा था निर्माण

Tue, 27 Aug 2024 11:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: रजा एंड कंपनी की सुरक्षित जमीन पर और बिना मानक बने शॉपिंग मॉल को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है। जिले के कई नेताओं ने हाजी रजा और उसके साथियों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की थी।
विज्ञापन
शॉपिंग मॉल पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में शहर के बाकरगंज चमड़ा मंडी स्थित निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बुलडोजर पहुंचा। पहले से पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल का मामला करीब चार साल पहले गैंगस्टर के तहत सपा नेता हाजी रजा पर कार्रवाई किए जाने के दौरान सामने आया था।

विज्ञापन

तत्कालीन भाजपा विधायक विक्रम सिंह की ओर से शिकायत की गई थी। मॉल का आंशिक हिस्सा सुरक्षित जमीन पर बना है। इसके अलावा मानकों को ताक पर रखकर निर्माण किया गया है। हालांकि उस समय मॉल पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। जांच प्रशासन कर रहा था।



इधर, दो माह पहले हाजी रजा ने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की। इसके बाद से मामला फिर गरमाया है।  जिले के कई नेताओं ने हाजी रजा और उसके साथियों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई मानी जा रही है। हालांकि बिल्डिंग रजा के परिवार के सदस्यों व करीबी पार्टनर के नाम होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें