फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रैगिंग के विवाद में भिड़े मेडिकल छात्र दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। नेशनल हाईवे अल्लीपुर स्थित अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल काॅलेज में सोमवार को मेडिकल के छात्रों के बीच मारपीट हुई। इसमें एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दो छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र अक्षत कुमार व संयम कुमार काॅलेज में अवकाश होने के कारण बाहर मैदान में टहल रहे थे। द्वितीय वर्ष के छात्रों ने दोनों के साथ रैगिंग शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर द्वितीय वर्ष के छात्रों ने दोनों के साथ मारपीट की और घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मलवां मुकेश कुमार ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में रैगिंग को लेकर संघर्ष हुआ है। इसमें प्रथम वर्ष के दो छात्रों को चोट आई है। छात्र बिना तहरीर दिए जिला अस्पताल में इलाज के लिए गए हैं। तहरीर मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें