फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह में बसपा ने फिर बदला जिलाध्यक्ष, एक साल के अंदर पार्टी बदल चुकी है छह जिलाध्यक्ष

Thu, 03 Dec 2020 02:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा में बहुजन समाज पार्टी ने दो सप्ताह के अंदर फिर से जिलाध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने इस बार युवा चेहरे के रूप में शीलू दोहरे को जिलाध्यक्ष बनाया है। इस समय वे सेक्टर प्रभारी कानपुर मंडल के पद पर थे। शहर के मैनपुरी फाटक शांती कालोनी निवासी शीलू इससे पूर्व चार बार पार्टी के जिला महासचिव एवं तीन बार जिला प्रभारी रह चुके हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2020 में अब तक बहुजन समाज पार्टी ने छह जिलाध्यक्ष बदले हैं। शीलू दोहरे इस साल के सातवें जिलाध्यक्ष हैं। खास बात यह रही कि इस दौरान वीपी सिंह दो बार जिलाध्यक्ष बनाए गए। साल के शुरू में वीपी सिंह ही बसपा जिलाध्यक्ष थे। उनके बाद फ्रेंड्स कालोनी निवासी जितेंद्र दोहरे जिलाध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन

जल्द ही पार्टी ने उनके स्थान पर गोविंद गौतम को अगला जिलाध्यक्ष बनाया, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें हटाकर फिर से वीपी सिंह को जिलाध्यक्ष बना दिया गया। जल्द ही पार्टी ने जगत नारायण दोहरे को जिलाध्यक्ष बनाया। उससे लगा कि अब पार्टी में जल्दी-जल्दी जिलाध्यक्ष बदलने का दौर थम जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इधर, जगत नारायण दोहरे के कार्यकाल के दौरान ही दिवाली के दिन बसपा के तीन पूर्व जिलाध्यक्षों के एक साथ अन्य नेता ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था।

इसकी गाज जिलाध्यक्ष पर गिरते देर न लगी। पार्टी ने उन्हें हटाकर फिर से कई बार जिलाध्यक्ष रह चुके वीपी सिंह को जिलाध्यक्ष तो बनाया लेकिन उनके कार्यकारिणी के गठन से पहले से पार्टी ने फिर से उन्हें चलता कर दिया।  अब बसपा ने जिस युवा को जिलाध्यक्ष बनाया है वह कितने दिन इस पद पर रह पाएंगे इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। 

सप्ताह भर में कार्यकारिणी गठित करूंगा: शीलू 
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शीलू दोहरे ने विश्वास पूर्वक कहा है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। बताया सप्ताह भर के अंदर नई जिला कार्यकारिणी गठित कर देंगे। बुधवार की शाम उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बौद्ध विहार पहुंचकर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें