फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: दो मासूम बहनों की गला काटकर नृशंस हत्या, कमरे में पड़े थे खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 08 Oct 2023 08:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah Crime: शाम करीब पौने छह बजे छोटी बहनों को घर पर ही छोड़कर खेत से चारे का गट्ठर लगाने चली गई।  करीब 10 मिनट बाद आई, तो बहनें नजर नहीं आईं।अंदर कमरे में जाकर देखा, तो खून से लथपथ दोनों की गर्दन कटे शव पड़े दिखे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में जसवंतनगर के बहादुरपुर गांव में रविवार शाम दो मासूम बहनों की घर में घुसकर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर गांव समेत आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। एसपी सिटी, सीओ, थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन

बलरई थाना क्षेत्र के गांव निवासी पशुपालक जयवीर के तीन पुत्रियां और चार पुत्र हैं। बड़ा बेटा अनुज (19) मुंबई में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता है। बाकी जयवीर, उनकी पत्नी सुशीला देवी, तीन पुत्र सनोज (14), नंदकिशोर (12), कन्हैया (6) और बेटियां अंजली (18), सुरभि (7), रोशनी (6) गांव में रहते हैं।
रविवार दोपहर में सनोज और नंदकिशोर बकरियों को चराने जंगल की ओर चले गए थे। पति-पत्नी खेतों पर घास काटने गए थे। बड़ी बेटी अंजली और तीनों छोटे बच्चे कन्हैया, रोशनी और सुरभि घर पर ही थीं। शाम करीब पौने छह बजे अंजली पास में ही स्थित खेत से चारे के गट्ठर लेने चली गई।

विज्ञापन

अलग-अलग कमरों में पड़ी थीं लाश
इस बीच सनोज और नंदकिशोर भी बकरियां चराकर खेत पर लौट आए। वहां से तीनों साथ में ही घर आए, तो दोनों भाई हाथ मुंह धोने चले गए। वहीं अंजली छोटी बहनों को आवाज देकर ढूंढने लगी। आंगन में नहीं दिखने पर कमरे में गई तो दोनों बहनें अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ पड़ी थीं।

परिजनों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए
यह देखकर उसकी चीख निकल गई। सूचना पर परिजनों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। जानकरी एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान और इंस्पेक्टर अनिल मणी त्रिपाठी कई थानों का फोर्स लेकर पहुंच गए।

पुलिस और फोरेंसिक ने जुटाए हैं साक्ष्य
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चियों की हत्या की गई है। घटनास्थल से पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जघन्य अपराध करने वालों को जल्द गिरफ्तार करके कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

फांवड़े से की हत्या, घर में टिनशेड से बरामद
मासूम बहनों की हत्या फांवड़ा से गर्दन काटकर की गई है। पुलिस की जांच पड़ताल में घर के आंगन में ही पड़े टिनशेड से एक फांवड़ा बरामद हुआ है। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले ने फांवड़े को पूरा साफ करके रख दिया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर फांवड़े को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें