फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का तीखा हमला: बोले- भाजपा ने कई शहरों में तैयार कर रखे हैं भूमाफिया, प्रदेश में अन्याय चरम सीमा पर

Sat, 07 Oct 2023 05:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अन्याय चरम सीमा पर है। महंगाई और बेरोजगारी पहले से ही चरम सीमा पर थी। बेरोजगारी से भी लोग बेहाल हैं। तहसील, थाके से लेकर उच्चाधिकारी कहीं सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने कई शहरों में भूमाफिया तैयार कर रखे हैं। कागजों में खेल सबसे ज्यादा भाजपा के ही लोग कर रहे हैं। यह बात शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा जिले में चौबिया के राहिन गांव में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। वह अपने निजी सहायक विजय शाक्य के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए गए थे।

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने विजय शाक्य के दिवंगत पिता लालाराम शाक्य के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। परिवारों को ढांढस बांधने के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि प्रदेश में अन्याय चरम सीमा पर है। महंगाई और बेरोजगारी पहले से ही चरम सीमा पर थी। बेरोजगारी से भी लोग बेहाल हैं। तहसील, थाके से लेकर उच्चाधिकारी कहीं सुनवाई नहीं है।

आम आदमी को न्याय नहीं मिल पाएगा
अधिकारी अगर मनमानी करेंगे और भाजपा नेताओं के दबाव में काम करेंगे, तो आम आदमी को न्याय नहीं मिल पाएगा। इसका जीता जागता उदाहरण देवरिया का है। इस कांड में सरकार स्वंय दोषी है। सरकार उस घटना पर भी राजनीति कर रही है, जो ठीक नहीं है। अन्याय इतना न किया जाए कि लोग खुद खड़े हो जाएं। अब यह अन्याय नहीं अपराध हो रहा है।

गरीब को किसी भी अस्पताल में सही इलाज नहीं मिल रहा है
सुनने में आ रहा है कि भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। भाजपा अगर जीरो टॉलरेंस की राजनीति कर रही है, तो उसे भाजपा विपक्ष के साथ अपने नेताओं की बढ़ी हुई संपत्ति की भी जांच कराए। भाजपा ने कई शहरों में अपने भू-माफिया तैयार रखे हैं। कागजों में सबसे ज्यादा खेल भाजपा के लोग ही कर रहे हैं। गरीब को किसी भी अस्पताल में सही इलाज नहीं मिल रहा है।

एक सिक्ख भाई को पीटकर आंख फोड़ दी
कानपुर में एक किसान की जमीन लिखवा ली। छह करोड़ रुपये का चेक दिया। वह वापस लेकर फाड़ दिया। एक सिक्ख भाई को इस शहर में पीटकर आंख फोड़ दी। यह सब करने वाले भाजपाई हैं। कानपुर में जमीन को लेकर झगड़े में दो की जान चली गई। सरकार को यह देखना चाहिए कि जमीन के मामलों में कौन से अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन



मध्यप्रदेश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी का सहयोग ले और भाजपा को हराए

धान खरीद के कोई इंतजाम नहीं हैं। यह किसानों की नहीं उद्योगपतियों की सरकार है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी का सहयोग ले और भाजपा को हराए। इस दिशा में ही काम किया जा रहा है। कहा कि गरीब को किसी भी अस्पताल में इलाज नहीं मिल रहा है। इस मौके पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, इटावा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें