तिर्वा थाना क्षेत्र में साली की शादी में आए जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में मातम छा गया, जिस घर में शहनाई बज रही थी वहां चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कन्नौज जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र में शादी में शामिल होने आए युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपनी साली की शादी में शामिल होने आया था। इस दौरान युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि थाना तालग्राम क्षेत्र के चकिया पुर गांव निवासी 36 वर्षीय आत्माराम कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर गांव अपनी साली की शादी में सोमवार को आए थे। सोमवार की रात वह किसी काम से पैदल गांव के बाहर निकल आए। तथी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राम अवतार ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।