फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महिला के साथ नंदोई ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता बोली- जान से मारने की धमकी भी दी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 19 Jun 2024 11:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक महिला नंदोई और उसके भाई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नानकारी में एक महिला के साथ उसके नंदोई ने अपने भाई के साथ मिलकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले । पीड़िता की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

जानकारी निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि नंदोई और उसका भाई महिला के साथ आयदिन अश्लील हरकतें करते थे। विरोध करने पर आरोपितों ने महिला को तेजाब से जला देने की धमकी दी। गत 6 जून को नंदोई अपने मौसेरे भाई और धोनी के साथ महिला के घर में घुस गया।
इस दौरान आरोपितों ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने आरोपितों का विरोध किया। जिस पर आरोपित महिला के परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें