Chitrakoot News: मऊ थाना क्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है।
चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी मजरा बालापुर निवासी बच्चीलाल के पुत्र शिवम (15) और सत्यम (13) दोनों सगे भाई व चचेरा भाई मंटू (14) पुत्र शिवबाबू तीनों बाइक से मऊ आ रहे थे। तभी हाईवे मे पावर हाउस के पास कर्वी की तरफ से आ रही बोलेरो की टक्कर से तीनो घायल हो गए।
विज्ञापन
तीनों को सीएचसी, मऊ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सत्यम को मृत घोषित किया। घटना सुबह आठ बजे की है। शिवम व मंटू को गंभीर हालत मे प्रयागराज रेफर किया गया है। मृतक सत्यम तीन भाइयों मे दूसरे नंबर का था। सूचना पर सबसे छोटा भाई सुंदरम, मां मालती देवी व पिता परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।