इसमें बताया कि खेत की जुताई के दौरान मिट्टी में दबे मटके में खजाना निकला है। जिसमें दो सौ से अधिक चांदी के सिक्के हैं। सोनू पुत्र सुनील सिंह, विपिन पुत्र श्रवण सिंह और ट्रैक्टर चालक बलवीर निवासी अज्ञात ने गायब कर दिया गया है। इस खजाने को बरामद करके सरकारी खजाने में जमा कराया जाए।
थानाध्यक्ष पछायगांव बेचन सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर शुक्रवार को गांव पहुंचकर सोनू के पिता सुनील सिंह से आठ, विपिन से 11, सुनील की मां लक्ष्मी देवी से 11 और ट्रैक्टर चालक से तीन ब्रिटिश कालीन सिक्कों सहित कुल 33 सिक्के बरामद किए गए है। पूछताछ में आरोपियों ने इतने ही सिक्के मिलने की बात कही है।